फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राहुल व अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार देर शाम को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला बताया। प्रदेश सचिव जयशंकर पांडेय ने कहा कि जब तक राहुल व अखिलेश की रिहाई नहीं होती है तब तक धरना जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कराने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की। इस दौरान सपा नेता महेंद्र यादव राम सुरेश वर्मा, धर्मेंद्र यादव, ओमकार वर्मा, बादशाह खान, छात्र समाज के महासचिव मनोज यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें