फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पेंशनरों का कलेक्ट्रेट पर धरना, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश

अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर फेडरेशन के आवाह्न पर मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी-शिक्षक पेंशनर एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट स्थित आंबेडकर प्रतिमा के निकट एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व सभा की। धरने की अध्यक्षता संरक्षक जगन्नाथ यादव ने की, जबकि संचालन संघ के अध्यक्ष सूर्यभान सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को कर्मचारी और पेंशनर विरोधी बताते हुए तीखी नाराजगी व्यक्त की। संगठन ने आठवें वेतन आयोग में पुराने पेंशनरों का पुनरीक्षण लागू करने, वित्त विधेयक 2025 में तिथि के आधार पर किए गए भेदभाव को समाप्त करने का मुद्दा उठाया पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, पेंशनरों के लिए अलग उपभोक्ता मूल्य सूचकांक लागू करने, 10 वर्ष बाद पेंशन में होने वाली कटौती समाप्त करने की मांग की। इसके अलावा पेंशन को आयकर से मुक्त करने, कोरोना काल के 18 माह के डीए/डीआर एरियर का भुगतान करने 50 प्रतिशत से अधिक महंगाई भत्ते को मूल पेंशन में मर्ज करने जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार समय रहते पेंशनरों की समस्याओं पर विचार नहीं करती है तो पूरे देश में व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में पेंशनरों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम अकबरपुर को सौंपा। धरने में राम नवल वर्मा, केशवकांत यादव, डॉ. हरिशहाय सिंह, प्रकाश सिंह, आशाराम वर्मा, राम आसरे विश्वकर्मा सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें