फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

अयोध्या में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए जिले की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और मुख्य मार्गों पर पुलिस-प्रशासन मुस्तैदी से तैनात है। रात से ही विभिन्न चेकपोस्टों और बैरियरों पर वाहनों की सघन चेकिंग जारी है। संदिग्ध वाहनों, दोपहिया व चारपहिया वाहनों तथा यात्रियों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा अधिकारी लगातार पेट्रोलिंग कर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि प्रधानमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम को सुरक्षित व सफल बनाने के लिए सीमा पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की चूक या अवांछित गतिविधि की आशंका को पहले ही खत्म किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें