किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी अराजनैतिक) संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट के निकट आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सोंपा। जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि किसानों की निजी जमीनों पर गलत तरीके से लोग कब्जा कर ले रहे हैं, शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है।वहीं थानों पर पुलिस प्रशासन भी किसानों की समस्या को नजरअंदाज करता आ रहा है। इसके लिए कई बार अधिकारियों को बताया जा चुका है लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका है। ज्ञापन में बताया कि दोस्तपुर महरूआ मार्ग पर एक हॉस्पिटल चल रहा है जो मानक के खिलाफ है। इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। संगठन की ओर से गोशालाओं में पशु खाने को तरस रहे बहुत पशु मरने के कगार पर है। इसके बाद भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन की जानकारी प्रशासन को होने के बाद पंहुचे नायब तहसीलदार ने ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।