फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खतौनी की जमीन पर जबरन नाली निर्माण का आरोप, डीएम से शिकायत

जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर के फुलवारी गांव में पंचायत स्तर से कराए जा रहे नाली निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीण अविनाश समेत अन्य लोगों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान पर चुनावी रंजिश के चलते खतौनी की जमीन पर जबरन नाली निर्माण कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है। अविनाश का आरोप है कि नाली निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई कर रास्ते को गहरे गड्ढे में तब्दील कर दिया गया। बारिश के बाद गड्ढे में पानी भरने से करीब 45 दिनों से आवागमन प्रभावित है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों के लिए यह गड्ढा खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीण ने बताया कि एसडीएम से शिकायत के बाद जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। आरोप है कि जांच में जमीन खतौनी में दर्ज होने के कारण वहां नाली निर्माण को उचित नहीं माना गया, इसके बावजूद गड्ढे की पटाई नहीं कराई गई। नाली निर्माण के दौरान जल जीवन मिशन की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होने का आरोप है। ग्रामीणों ने डीएम से मौके की जांच कराकर रास्ते को दुरुस्त कराने, नाली को गांव के तालाब से जोड़ने और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराने की मांग की है। इस दौरान रमेश कुमार यादव, जलंधर यादव, गोमती, त्रिलोकी, अजीत, आकाश, राममिलन, सुरेंद्र यादव और राम भवन शुक्ला समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें