फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- चुनाव आयोग और सरकार मिलकर कर रहे अत्याचार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय बुधवार को टांडा क्षेत्र के रसूलपुर मुबारकपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने एसआईआर कार्य में सहायक बीएलओ के रूप में कार्यरत रहीं शिक्षिका स्वर्गीय सुशीला के परिजनों से मुलाकात की। अजय राय ने दिवंगत शिक्षिका के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने का भरोसा दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग और सरकार मिलकर बीएलओ पर दबाव बना रहे हैं। सरकारी दबाव के कारण हत्या हो रही है। शिक्षिका के घर पर अब तक विभाग का कोई अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंचा है। यह लोग पूरे उत्तर प्रदेश का भविष्य खराब कर रहे हैं। अजय राय ने कहा कि पार्टी स्तर पर भी मामले को देखा जाएगा और जो भी सहयोग संभव होगा, वह किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें