अंबेडकरनगर के जलालपुर ब्लॉक में मंगलवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि वर्तमान सरकार मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के योगदान को दबाना चाहती है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए बताया कि उनकी जितने भी कानून ले गए हैं सिर्फ जनता को जातिवाद में बांटने का काम किया है। प्रियंका गांधी संगठन के राष्ट्रीय प्रदेश सचिव बृजेश सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार की करनी और कथनी में काफी फर्क है सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली यह सरकार सिर्फ बांटने का काम करती है।