मालीपुर के आशानंदपुर बरौली गांव में 9 वर्षीय छात्र अंश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद बृहस्पतिवार को शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिवार के लोगों की ओर से स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाए जाने के बाद डीएम अनुपम शुक्ला के आदेश पर नायब तहसीलदार अमरनाथ व पुलिस की मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी की। अब डॉक्टरों की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।