फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गैस सिलिंडर की किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा, अमर उजाला संवाद में उठीं समस्याएं

अम्बेडकरनगर जिले के कटेहरी क्षेत्र के घाघूपुर गांव में आयोजित ‘अमर उजाला संवाद’ कार्यक्रम में ग्रामीणों ने गैस सिलिंडर की समस्या को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। महिलाओं और पुरुषों ने बताया कि हाल के दिनों में गैस भरवाने की प्रक्रिया लगातार जटिल होती जा रही है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि पहले जहां आसानी से गैस बुकिंग हो जाती थी, अब बुकिंग कराने में भी दिक्कतें आ रही हैं। कई बार प्रयास के बाद भी बुकिंग नहीं हो पा रही है। वहीं बुकिंग हो जाने के बाद भी समय पर सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो रहा है। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने बताया कि गैस की किल्लत के कारण उन्हें रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए और उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें