अंबेडकरनगर की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रिंकल सिंह अपने साथ हुई बदसलूकी में आरोपियों पर कार्रवाई के लिए धरने पर बैठी थी कि अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का अस्पताल में जमावड़ा लग गया है।