फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बहुमंजिला स्टेशनरी के गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक की स्टेशनरी जली

ishwar ashish Updated Sun, 13 Jul 2025 06:13 PM IST

टांडा के छज्जापुर दक्षिण मोहल्ले स्थित सिंह ट्रेडर्स की चार मंजिला स्टेशनरी की दुकान में रविवार भोर तीन बजे बिजली के शार्टसर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग पर काबू पाने के लिए नौ दमकल वाहन के साथ अर्द्धसैनिक बल ने मोर्चा संभाल लिया। लगातार 12 घंटे तक फायरकर्मी के साथ अर्द्धसैनिक बल के जवान आग पर काबू पाने में जुटे रहे। देर शाम आग को बुझाया जा सका। छज्जापुर गोडियाना निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ शनि सरदार ने एक दशक पूर्व छज्जापुर दक्षिण मोहल्ले में स्टेशनी की दुकान खोली थी। समय बीतने के साथ ही इनकी स्टेशनरी पूरे जिले में सप्लाई होने लगी। जगह की कमी के चलते भवन के तल बढ़ाकर चार मंजिला कर दिया गया। जुलाई माह के चलते बीते माह ही कॉपी-किताबों का स्टॉक मंगवाया गया था। भवन के दूसरे तल पर स्टेशनरी की दुकान संचालित थी। जबकि भूतल समेत अन्य तलों को गोदाम के रूप में प्रयोग किया जाता था। जहां स्टेशनरी का स्टॉक रखा हुआ था। पुलिस के मुताबिक शनिवार भोर तीन बजे भवन के भूतल में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसके बाद आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। मोहल्ले के कुछ लोगों ने दुकान के अंदर से धुंआ निकलते देख इसकी जानकारी दुकान मालिक को फोन पर देने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन नहीं उठने पर स्थानीय लोग भागकर उनके घर पहुंचे और उनको उठाकर दुकान में आग लगने की सूचना दी। आनन फानन में दुकान मालिक सुबह साढे तीन बजे दुकान पर पहुंचे और शटर खोलते ही आग की भीषण लपटें बाहर निकलने लगीं। कुछ ही देर में एनटीपीसी से अर्द्ध सैनिक बल के साथ सीओ शुभम कुमार, कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी समेत कई थाने की पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें