फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अकबरपुर डिपो में संदिग्ध महिला पकड़ी गई, पूछताछ में जुटी पुलिस

अकबरपुर डिपो में बृहस्पतिवार सुबह एक संदिग्ध महिला को पुलिस ने पूछताछ के लिए पकड़ लिया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, महिला पिछले करीब एक महीने से लगातार डिपो आ रही थी। आरोप है कि वह परिचालकों के बीच शामिल होकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही थी। बृहस्पतिवार सुबह डिपो में महिला की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर डिपो इंचार्ज लक्ष्मी देवी ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में महिला पुलिसकर्मी डिपो पहुंचीं और महिला को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गईं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि महिला के लगातार डिपो में आने दोपहर, शाम और रात में परिसर में रहने को लेकर कर्मचारियों में भी चर्चा थी। पुलिस महिला से उसके डिपो आने का कारण और यहां रहने के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें