बीएसए कार्यालय बसखारी रोड में आयोजित जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालयों के 50 प्रतिभागियों ने अपने विज्ञान और गणित के मॉडल प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि एमएलसी हरिओम पांडेय ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान और गणित के प्रति जिज्ञासा और जागरूकता बढ़ाना था। सात विभिन्न थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी में खंड स्तर के विजेता प्रतिभागियों ने भाग लिया। जलालपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव की कक्षा 8 की छात्रा आर्या प्रजापति ने 'रक्त परिसंचरण तंत्र' का मॉडल बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। भियांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाखा के छात्र गुलशन का 'विमान दुर्घटना से बचाव' मॉडल दूसरे और अकबरपुर के पीएमश्री विद्यालय उमरपुर के छात्र अंकेश का 'प्रकाश प्रदूषण' मॉडल तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को बैग, स्टेशनरी, मेडल, शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीएसए शैलेश कुमार पटेल, जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ. सुरेश कुमार तिवारी, श्वेता सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।