फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अंबेडकरनगर में कचहरी को बम से उड़ा देने की धमकी पर पुलिस अलर्ट, चलाया सघन चेकिंग अभियान

कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल आने से पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। बुधवार को पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के साथ कचहरी परिसर और न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। कचहरी परिसर में खड़े वाहनों की तलाशी भी ली। करीब तीन घंटे तक चले अभियान के दौरान कचहरी परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बावजूद पुलिस अलर्ट है। एसपी ने धमकी भरे ईमेल की जांच लिए सर्विलांस और क्राइम ब्रांच टीम को लगा दिया। पुलिस के अनुसार धमकी भरा यह ईमेल बुधवार की सुबह 10 बजे जिला जज चंद्रोदय कुमार की मेल आईडी पर भेजा गया था। ईमेल में लिखा था कि ठीक 1:10 बजे कोर्ट में 13 बम ब्लास्ट होंगे। धमकी भरे ई मेल की सूचना एसपी अभिजीत आर शंकर को दी गई। एसपी ने तत्काल हाई अलर्ट जारी कर दिया। सीओ सिटी नीतीश तिवारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता की टीम ने मोर्चा संभाल लिया। कचहरी के चप्पे-चप्पे, पार्किंग, वकीलों के चैंबर और संवेदनशील स्थानों की गहनता से जांच की गई। सुरक्षा के मद्देनजर दिनभर कचहरी परिसर में आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी गई और सुरक्षा व्यवस्था को पहले से अधिक चाक-चौबंद कर दिया गया है। तीन घंटे तक चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु कचहरी परिसर से नहीं मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें