फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : अंबेडकरनगर में हल्के वजन के तांबे-पीतल के बर्तन बनेंगे ग्राहकों की पहली पसंद

इस बार धनतेरस का पर्व शनिवार को पड़ रहा है, जो ग्राहकों की खरीदारी की प्राथमिकताओं में बड़ा बदलाव लाने जा रहा है। परंपरागत मान्यताओं के अनुसार, शनिवार को लोहे और स्टील से निर्मित वस्तुएं खरीदना शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में बाजार में हल्के वजन के तांबे और पीतल के बर्तनों की मांग में तेजी से इजाफा हो रहा है। अकबरपुर के शहजादपुर स्थित बर्तन व्यापारियों ने बताया कि ग्राहकों का रुझान अब स्टील की जगह पारंपरिक धातुओं जैसे तांबा व पीतल की ओर बढ़ा है। हल्के वजन, आधुनिक डिजाइन और किफायती कीमत होने के कारण ये बर्तन आम उपभोक्ताओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। दुकानों पर तांबे के कलश, लोटे, हांडी, गिलास, वहीं पीतल के थाल, दिये, पूजा बर्तन व अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं बड़ी मात्रा में सजाई जा रही हैं। इन सभी का वजन कम से कम रखा गया है, ताकि कीमत अधिक न रहे और लोग आसानी से खरीदारी कर सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें