गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बुधवार को इमरजेंसी में सुबह से लेकर दोपहर तक 31 मरीज उपचार के लिए आए, जिसमें 11 से अधिक रोगी पेट संबंधित बीमारी से परेशान रहे है। जिनका अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने उपचार किया। वहीं 12 बेड के बच्चा वार्ड में नौ मरीज भर्ती रहे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि गर्मी से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।