फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आग से पांच किमी क्षेत्र में गेहूं के अवशेष और बिजली घर में मीटर स्क्रैप जला

अंबेडकरनगर। बसखारी क्षेत्र के भटपुरवा गांव के गेहूं के अवशेष में मंगलवार शाम करीब चार बजे आग लग गई। तेज हवा चलने से आग तेजी से आगे बढ़ने लगी। आग की लपटें खेतों के रास्ते करीब ढाई किलोमीटर दूर मकोईया बिजली घर तक पहुंच गई। यहां एक कमरे में रखे मीटर स्क्रैप को अपने चपेट में ले लिया। देखते ही देखते तेज लपटें और काला धुआ उठने लगा। बिजली घर पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। लपटें सड़क तक फैल गई, जिससे बिजली घर मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर नगर पंचायत किछौछा से टैंकर, दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए। सैकड़ों की तादात में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। भटपुरवा, मकोईया, जमऊपुर और पटना गांवों में करीब छह किमी के दायरे में आग फैल गई। ट्रैक्टर से जुताई और घंटों पानी छिड़काव के बाद शाम करीब सात बजे आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान गेहूं के अवशेष व पराली बड़े पैमाने पर जल गई है। समय रहते आग पर काबू पाए जाने से बिजली घर के शेष हिस्से को बचा लिया गया है। आग के कारण करीब दो घंटे आपूर्ति भी बाधित रही। अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार यादव ने बताया कि अग्निकांड में कबाड़ में मौजूद 150 मीटर जल गए है। समय रहते आग पर काबू पाया गया है। अन्यथा की स्थिति में भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें