फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आग से बचाव के लिए जिला अस्पताल में हुई मॉकड्रिल, दिया गया प्रशिक्षण

अंबेडकरनगर। जिला चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को अग्निशमन विभाग ने आग से सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए मॉक ड्रिल किया गया। इसका उद्देश्य अस्पताल में आग लगने की संभावित स्थिति से निपटने का अभ्यास करना था। अग्निशमन अधिकारी सचिन शर्मा ने चिकित्सकों और नर्सिंग कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों के सही संचालन की जानकारी दी। उन्होंने आपात स्थिति में संयम बनाए रखने और मरीजों को सुरक्षित निकालने के उपाय बताए। कर्मचारियों को अग्निशमन सिलिंडर का उपयोग कर आग बुझाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। अस्पताल भवन में स्थापित अग्निशमन हाइड्रेंट प्रणाली का संचालन भी प्रदर्शित हुआ। इस अभ्यास से यह सुनिश्चित किया गया कि अग्निशमन उपकरण पूरी तरह कार्यशील हैं। इस दौरान सीएमएस डॉ. पीएन यादव, मैनेजर डॉ. हर्षित, डॉ. लता चौधरी, नर्सिंग स्टॉफ नेहा, आरती आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें