जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आमजन की ओर से दर्ज कराई गई गुमशुदा मोबाइल फोन की शिकायतों पर लगातार प्रयास करते हुए मोबाइल रिकवरी सेल टीम ने अलग-अलग स्थानों से कुल 125 अदद गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। बृहस्पतिवार को एसपी अभिजीत आर शंकर व एएसपी पूर्वी श्याम देव ने पीड़ितों को पुलिस लाइन बुलाकर उनके मोबाइल वापस लौटाए और नव वर्ष की बधाई दी। मोबाइल पाकर नागरिकों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। इस मौके पर उन्होंने पुलिस की इस पहल की प्रशंसा की। प्रभारी सर्विलांस/स्वाट/एसओजी संजय पाण्डेय, प्रभारी सर्विलांस प्रभाकांत तिवारी, मुख्य आरक्षी मनीष तिवारी, आरक्षी अंकुर यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।