ईरान के सुप्रीम नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अंबेडकरनगर में शिया समुदाय के लोगों में गम और गुस्से का माहौल है। शिया समुदाय के धर्मगुरुओं ने तीन दिन का शोक घोषित कर दिया है। जुहर की नमाज के समय जलालपुर क्षेत्र जाफराबाद स्थित बड़ी मस्जिद में शिया समुदाय के लोगों ने आक्रोश व्यक्त करने हुए खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देकर भारत सरकार से ईरान युद्ध रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्राइल और अमेरिका के व्यवहार की निंदा करने, सम्मानजनक ढंग से शब्दों का इस्तेमाल करने समेत अन्य मांगें की हैं।