फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंद साहब कॉरिडोर से टेक्सटाइल पार्क तक, एमएलसी ने सीएम के सामने रखी विकास की लंबी फेहरिस्त

अंबेडकरनगर में एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने जिले के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखे। उन्होंने गोविंद साहब स्थल पर कॉरिडोर निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाया। आलापुर तहसील मुख्यालय पर 100 शैय्या का राजकीय चिकित्सालय बनाने और रामनगर को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने जलालपुर शहर में जाम की समस्या को देखते हुए बाईपास निर्माण और शहर में बस अड्डा स्थापित करने की मांग भी रखी। नार्थ-साउथ कॉरिडोर के तहत प्रस्तावित टांडा-बरियावन-सुल्तानगढ़-पट्टी सुरहुरपुर मार्ग को फोरलेन करने की मांग की। जलालपुर में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव भी रखा गया। इसके अलावा टांडा विधानसभा क्षेत्र में टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं को विस्तार मिल सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें