फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन की मोटापे की चुनौती को बनाया ताकत, मैराथन में नाम रोशन कर रहीं अंबेडकरनगर की डॉ. गीतिका

बचपन में अत्यधिक वजन की समस्या से जूझने वाली अंबेडकरनगर की दंत चिकित्सक डॉ. गीतिका वर्मा ने अपने दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से न केवल स्वयं को स्वस्थ बनाया, बल्कि आज एक सफल मैराथन धावक के रूप में जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। अस्पताल में मरीजों को परामर्श देने के साथ-साथ डॉ. गीतिका देश के कोने-कोने में आयोजित मैराथनों में भाग लेती हैं। बचपन में बढ़ते वजन को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उन्होंने सुबह दौड़ना शुरू किया। यही आदत धीरे-धीरे उनके जीवन का लक्ष्य बन गई और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनका मैराथन सफर वर्ष 2021 में लखनऊ सिटी हाफ मैराथन की 5 किलोमीटर दौड़ से शुरू हुआ। इसके बाद वर्ष 2022–23 में उन्होंने दिल्ली मैराथन में 10 किलोमीटर दौड़ में प्रतिभाग किया और लगातार अपनी क्षमता को निखारती रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें