अंबेडकरनगर के अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर अयोध्या में सरयू स्नान और रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान फरक्का एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की हुई, जिससे कई लोग ट्रेन में सवार नहीं हो पाए। प्लेटफॉर्म पर लोगों का भारी जत्था दिखाई दिया। फरक्का एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म एक पर रुकते ही श्रद्धालु ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगे। धक्का-मुक्की के बावजूद कुछ श्रद्धालु ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। हालांकि, इससे उनकी आस्था कम नहीं हुई। वे दूसरी ट्रेन का इंतजार करने के लिए प्लेटफॉर्म के टीन शेड में बैठ गए। इस दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान के पुण्य फल और अपनी आस्था के प्रति लगाव को साझा किया।