फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ambedkarnagar:जिला अस्पताल पहुंचे डीएम, मरीजों को एक कंबल मिलने पर लगाई फटकार

ishwar ashish Updated Sun, 05 Jan 2025 09:09 PM IST

अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में ठंड से मरीजों के ठिठुरने की खबर को शनिवार के अंक में स्वास्थ्यकर्मियों के कमरों में ब्लोवर, वार्डों में ठिठुर रहे मरीज शीर्षक से प्रकाशित की गई जिस पर रविवार को डीएम अविनाश सिंह निरीक्षण करने जिला अस्पताल पहुंच गए। वार्डों का हाल देख नाराजगी जताते हुए कहा कि ठंड पड़ रही है। मरीजों को एक एक कंबल दे रहे हो। उन्होंने सीएमओ से कंबल की खरीद कराने के निर्देश दिए। सीएमएस के बारे में बताया गया कि वह लखनऊ गए हैं। इस पर डीएम नाराज हुए। बिना सूचना दिए जिला छोड़ने पर कार्रवाई के निर्देश एडीएम को दिए। डीएम ने मरीजों का हाल जाना और कंबल भी बांटे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें