शौच के लिए घर से निकले युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव घर से एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में पुआल में बरामद हुआ। रंजिशन हत्या किए जाने की बात सामने आई है। अहिरौली थानाक्षेत्र का रामआशीष (30) रविवार सुबह साढ़े सात बजे घर से शौच जाने की बात कहकर निकला था। एक घंटे बाद भी जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। एक घंटे बाद उसका शव घर से एक किलोमीटर दूर स्थित बाग की झाड़ियों के अंदर पुआल पर परिजनों ने बरामद किया। उसका गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्या की खबर मिलते ही एसपी केशव कुमार के साथ एएसपी विशाल पांडेय घटना स्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। एसपी ने हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमों को गठन किया है।