फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar: घर से कुछ दूरी पर खेल रहे बच्चे को अगवा करने की कोशिश, लोगों ने दौड़ाकर आरोपी को दबोचा

अंबेडकरनगर के अकबरपुर के मीरानपुर अहिराना मोहल्ले में मंगलवार को घर के बाहर खेल रहे बच्चे को अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। बच्चे को अगवा कर ले जा रहे युवक को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया और घटनास्थल से 500 मीटर दूर पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस को बुलाकर आरोपी को सुपुर्द कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। रेलवे क्रॉसिंग के निकट मोहल्ला अहिराना निवासी राजेश यादव के मुताबिक उनका चार वर्ष का बेटा वीर यादव अपने दोस्तों के साथ घर से कुछ दूरी पर खेत में खेल रहा था तभी एक युवक वहां पहुंचा और उनके बेटे को गोद में उठाकर अपने साथ ले जाने लगा। यह देख वहां मौजूद अन्य बच्चे शोर मचाते मोहल्ले की तरफ भागे। डर के मारे आरोपी वीर को वहीं छोड़ रेलवे लाइन के रास्ते शिवबाबा धाम की तरफ भागने लगा। राजेश ने मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ आरोपी को दौड़ाकर 50 नंबर ट्यूबवेल के पास दबोच लिया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई थी। कुछ ही देर में पूरी घटना का वीडिया सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा, जिसमें आरोपी की स्थानीय लोग पिटाई करते दिखाई पड़ रहे हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि आरोपी ने शराब के नशे में है। होश में आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें