फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर के टांडा में थिरुआ नाले में डूबने से व्यक्ति की मौत, गोताखोरों ने शव निकाला

अम्बेडकरनगर के टांडा क्षेत्र में गुरुवार सुबह शौच के लिए थिरुआ नाले के पास गए एक व्यक्ति की नाले में डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गोताखोर टीम ने काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति के शव को नाले से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, काशीराम आवास में रहने वाले नंदलाल उर्फ पप्पू सुबह शौच के लिए थिरुआ नाले पर गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गए और डूब गए। सूचना मिलने पर देवेंद्र कुमार उर्फ पप्पू की निगरानी में गोताखोर टीम मौके पर पहुंची। टीम में अभय मांझी, फिरतू मांझी, नेब लाल, वाहिद और अलख मांझी शामिल रहे। गोताखोरों ने प्रयास कर नाले से शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें