फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में यूपी टीईटी की परीक्षा संपन्न, अंतिम दिन 91.03% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

अंबेडकरनगर में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के तीसरे और अंतिम दिन शनिवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अंतिम दिन पंजीकृत 5,160 अभ्यर्थियों में से 4,697 (91.03 प्रतिशत) परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 463 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, अकबरपुर केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान से मध्यम (ईजी टू मॉडरेट) स्तर का रहा। अधिकांश प्रश्न कांसेप्ट आधारित थे, जिन्हें विषय की अच्छी समझ रखने वाले अभ्यर्थी आसानी से हल कर सकते थे। हालांकि, अभ्यर्थियों ने बताया कि बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy) खंड के प्रश्न अपेक्षाकृत चुनौतीपूर्ण रहे। इस सेक्शन में अवधारणात्मक और विश्लेषणात्मक प्रश्नों ने कई अभ्यर्थियों को उलझाए रखा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे और पूरी परीक्षा नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। तीन दिवसीय यूपीटीईटी परीक्षा के सफल समापन के साथ अब अभ्यर्थियों की नजर परिणाम पर टिक गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें