फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में व्यापारी के घर से चार लाख नकद व जेवरात चोरी, गर्भवती को चाकू मारकर किया घायल

अंबेडकरनगर में जलालपुर क्षेत्र के महुवल गांव में बृहस्पतिवार की रात करीब तीन बजे व्यापारी विशाल पांडेय के मकान में घुसे चोर ने करीब चार लाख रुपये नकद और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों का आरोप है कि आहट पाकर उठी गर्भवती महिला के चोरी का विरोध करने पर बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। घटना को अंजाम देकर पीछे की ओर से भाग गया। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज में किसी को भागता न देखकर घटना को संदिग्ध बता रही है। महुवल निवासी विशाल पांडेय और उनके छोटे भाई सुशांत पांडेय ने बताया कि वे एअरटेल के पेमेंट डिस्ट्रीब्यूटर हैं। बृहस्पतिवार को जलालपुर स्थित सोनाटा बैंक से कलेक्शन करने के बाद करीब चार लाख रुपये नकद घर लाकर अलमारी में रख दिए थे। रात में भोजन करने के बाद पूरा परिवार सो गया। परिजनों के अनुसार, रात करीब तीन बजे विशाल पांडेय की गर्भवती पत्नी प्रतिष्ठा पांडेय (26) शौचालय जाने के लिए उठीं। इसी दौरान पड़ोस के कमरे से आ रही खटपट की आवाज सुनकर उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति सामान लेकर भाग रहा है। उसे पकड़ने का प्रयास करने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया जिससे उनके हाथ में चोट लग गई। सूचना पर डायल-112 और जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। सुबह इंस्पेक्टर अजय प्रताप यादव ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर छानबीन की। साथ ही घर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अब तक फुटेज में कोई संदिग्ध व्यक्ति भागता हुआ दिखाई नहीं दिया है। प्रथम दृष्ट्या मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें