फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में दवा लेने गईं ग्राम प्रधान की पत्नी की हादसे में मौत

Bhupendra Singh Updated Tue, 12 May 2026 02:10 PM IST

यूपी के अंबेडकरनगर में सोमवार शाम को हादसे में ग्राम प्रधान की पत्नी की मौत हो गई। वह दवा लेने के लिए गई थीं। मौत क खबर मिली तो घर में रोना बिलखना मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बताया गया कि हंसवर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ग्राम प्रधान मनसा पाल की पत्नी महिमा पाल (42) सोमवार को शाम 7 बजे मोकलपुर बाजार दवा लेने गई थीं। काटोखर मार्ग के मोकलपुर के पास बाइक सवार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित ई-रिक्शा की चपेट में आने से महिमा पाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फनन उन्हें सीएससी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, ग्राम प्रधान के भतीजे की मंगलवार को मुंबई में शादी है। रिश्तेदार और परिवार के अन्य सदस्य शादी में शामिल होने मुंबई गए हुए हैं। मृतक का बेटा भी मुंबई गया हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें