फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, सांसद का आवास घेरा

अंबेडकरनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में सोमवार को टांडा विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने सपा सांसद लालजी वर्मा के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जोरदार नारेबाजी भी की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि यह अधिनियम संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जो देश की करोड़ों महिलाओं के सम्मान और अधिकारों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं बल्कि नीति निर्माता बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के कुछ सांसदों और नेताओं द्वारा इस अधिनियम का विरोध किया गया, जिससे महिलाओं में आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आधी आबादी के राजनीतिक सशक्तिकरण को रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसका विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि “नारी शक्ति” केवल एक नारा नहीं बल्कि नए भारत की सबसे बड़ी ताकत है और विकसित भारत का सपना महिला नेतृत्व के बिना अधूरा है। इस धरना-प्रदर्शन में विद्यावती राजभर, लता श्रीवास्तव, सुमन गुप्ता, अंजू पांडेय, माधुरी राजभर, संगीता चौरसिया सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें