फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में दो घरों में लाखों के जेवरात व नकदी उठा ले गए चोर

अंबेडकरनगर में आलापुर के सरावा गांव में सोमवार रात कलीम खान के घर में घुसे चोर करीब पांच हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन उठा ले गए। चोरी किया गया मोबाइल बाद में नईम खान पुत्र मुनीर खान के घर के पास मिला। इसके बाद चोरों ने नईम खान के घर को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि घर के कमरों में परिजन सो रहे थे। चोरों ने कमरों को बाहर से बंद कर दिया और जिस कमरे में जेवरात व नकदी रखी थी, उसका ताला खोलकर चोरी की। चोरी गए सामान की कीमत पांच लाख से अधिक बताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें