अंबेडकरनगर के जलालपुर थाना क्षेत्र के फक्खरपुर निवासी पूजा देवी की महिला अस्पताल में प्रसव के बाद हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पति प्रवेश कुमार ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने, पर्याप्त उपकरण व दवाई न होने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अधीक्षक और पुलिस से शिकायत की। मामले में सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने जांच शुरू की है।