फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में प्रेमी संग गई थी युवती, अपहरण की कहानी निकली झूठी

अंबेडकरनगर में जहांगीरगंज के कथित अपहरण की घटना का पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया है। शिक्षक से प्रेमी बने युवक निसार खां को पुलिस ने शुक्रवार को बिडहर बाजार से गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयोग की गई कार और युवती को बरामद कर लिया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव ने बताया कि जहांगीरगंज के एक गांव के पूर्व प्रधान की 22 साल की बेटी सात अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे अपनी सगी व तीन चचेरी बहनों के साथ बाजार खरीदारी करने जा रही थी। गांव से थोड़ी दूर मुख्य सड़क पर सफेद रंग की कार उनके सामने आकर रुकी। अंदर से असलहा से लैश बदमाश ने युवती को जबरन खींचकर कार में बैठा लिया। इसके बाद फरार हो गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की। युवती के मोबाइल नंबरों की जांच करने पर एक नंबर संदिग्ध निकला। इस पर युवती की लंबी बात होती थी। पुलिस ने जब उसकी कुंडली खंगाली तो वह नंबर इस्लामिया उलुम नेवरी दुराजपुर मदरसे के शिक्षक का निकला। पुलिस उसकी लोकेशन खंगालने लगी। शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंसूरपुरगंज मोड के बिडहर बाजार पर दबिश देकर संतकबीरनगर के धनघटा थाने के पोखर भिटवा निवासी मदरसा शिक्षक निसार खां को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि युवती से उसका प्रेम संबंध करीब पांच साल से चल रहा है। वह युवती के घर और युवती व उसके परिजनों का उसके घर पर आना जाना था। युवती ने ही उसे फोन करके अपने पास बुलाया था। उसके वहां पहुंचने पर कार में बैठकर दोनों भाग निकले थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें