अंबेडकरनगर में डायल 112 पर सोमवार दोपहर नगर पालिका अध्यक्ष अकबरपुर की गाड़ी पर हमला होने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। जानकारी होते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची लेकिन सूचना फर्जी निकली। इसके बाद पुलिस की ओर से पुलिस को सूचना देने वाले कॉलर का पता लगाया जाने लगा लेकिन उसका नंबर बंद मिला। सीओ नीतीश कुमार तिवारी ने बताया कि जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस बल गया था, लेकिन सूचना पूरी तरीके से भ्रामक रही। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।