फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में महिला को निर्वस्त्र करके बनाया बंधक... घर में की लूटपाट

अंबेडकरनगर के आलापुर इलाके में रविवार की रात तीन बदमाशों ने एक घर में धावा बोला। पहले तो कमरे में सो रही महिला को निर्वस्त्र कर बंधक बनाया। इसके बाद अलमारी और बक्सों का ताला तोड़कर नकदी एवं जेवरात लूट लिए। इसके बाद वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। सुबह महिला के सास-ससुर और परिवार के अन्य लोगों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। एएसपी पूर्वी श्यामदेव ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें