फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में लेखपाल भर्ती परीक्षा संपन्न, अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र को बताया आसान

अंबेडकरनगर में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा बृहस्पतिवार को में संपन्न हुई। यह परीक्षा जिले के कुल 14 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा का समय सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक एक पाली में निर्धारित था। इन केंद्रों पर कुल 5496 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र को आसान बताया। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर से निकले परीक्षार्थियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र में कोई भी प्रश्न कठिन नहीं था। अधिकांश अभ्यर्थियों ने परीक्षा को संतोषजनक बताया। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से नकल या अनुचित साधन के प्रयोग की कोई सूचना नहीं मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें