फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में लकड़ी व्यवसायी की हत्या मामले में नया मोड़, एक आरोपी का भी मर्डर

यूपी के अंबेडकरनगर में लकड़ी व्यवसायी एवं समाजसेवी सुरेंद्र मांझी की हत्या के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। सुरेंद्र की सोने की चेन, अंगूठियां व दो लाख रुपये भी गायब हैं। वहीं, हत्या में शामिल अरविंद प्रजापति की बुधवार को जहर देकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश अकूतनगर नहर के किनारे मिली थी। अब सुरेंद्र की हत्या लूट, रंजिश और सबूत मिटाने के इरादे से अरविंद की हत्या के चक्रव्यूह में फंस गई है। दूसरी तरफ घटना में शामिल अरविंद का साथी चंदू अभी लापता है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। मामला टांडा कोतवाली इलाके के जनार्दनपुर गांव का है। दरअसल, यहां मंगलवार दोपहर नेहरूनगर निवासी लकड़ी व्यवसायी सुरेंद्र मांझी (50) को खेत में बुलाकर धारदार हथियार से सिर, चेहरे और गर्दन पर वार करके लहूलुहान कर दिया गया। उसके गुप्तांग पर भी वार किए गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर ले जाया गया। वहां उनकी मौत हो गई। उनके पास से दो सोने की चेन, दो अंगूठियां व करीब दो लाख रुपये गायब हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें