फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में होम डिलीवरी के आदेश के बावजूद एजेंसी पर गैस लेने पहुंच रहे उपभोक्ता

अंबेडकरनगर में जिलाधिकारी के होम डिलीवरी संबंधी निर्देशों के बावजूद कई स्थानों पर उपभोक्ताओं को अभी भी गैस एजेंसी तक जाकर सिलिंडर लेना पड़ रहा है। शुक्रवार को जलालपुर क्षेत्र के मंगुराडिला स्थित भारत गैस एजेंसी पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस सिलिंडर लेने के लिए पहुंचते रहे। उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रशासन द्वारा होम डिलीवरी व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन अभी तक एजेंसी की ओर से गांवों में गैस की होम डिलीवरी नहीं की जा रही है। इसके चलते लोगों को करीब 12 किलोमीटर दूर एजेंसी तक आना पड़ रहा है। शुक्रवार को जहांगीरगंज स्थित तनेजा गैस एजेंसी बंद मिलने से सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। बताया गया कि सुबह से ही कई उपभोक्ता सिलेंडर लेने के लिए तनेजा गैस एजेंसी पहुंचे थे, लेकिन एजेंसी बंद होने के कारण उन्हें बिना गैस लिए ही वापस लौटना पड़ा। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी भी देखी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें