फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में गैस सिलिंडर वितरण में लापरवाही, उपभोक्ता परेशान

अंबेडकरनगर में जलालपुर क्षेत्र के वाजिदपुर पक्का पुल/घाट पर गैस सिलिंडर को लेकर भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से उन्हें गैस सिलिंडर लेने के लिए लंबी-लंबी कतारों में घंटों खड़ा रहना पड़ रहा है, बावजूद इसके समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई उपभोक्ता सुबह 6 बजे से ही लाइन में लग जाते हैं, लेकिन देर शाम तक भी उनका नंबर नहीं आ पाता। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वाजिदपुर निवासी शशिकांत पांडेय ने बताया कि उन्होंने 28 मार्च की सुबह ऑनलाइन गैस बुकिंग की थी। बुकिंग के मात्र 15 मिनट बाद ही उनके मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज आ गया। जब उन्होंने एजेंसी से संपर्क किया तो बताया गया कि सिलिंडर उन्हें दे दिया गया है, जबकि उन्हें कोई सिलिंडर प्राप्त नहीं हुआ। वहीं, एक अन्य निवासी अमीर ने बताया कि उन्होंने 6 मार्च को गैस बुकिंग की थी, लेकिन अभी तक सिलिंडर नहीं मिला है। वे सुबह 7 बजे से पक्का घाट पर मौजूद रहे, लेकिन एजेंसी द्वारा न तो होम डिलीवरी की जा रही है और न ही समय पर वितरण। उपभोक्ताओं का आरोप है कि इंडेन गैस एजेंसी की लापरवाही और अव्यवस्थित कार्यप्रणाली के कारण उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलिंडर उपलब्ध हो सके और उन्हें अनावश्यक परेशानी से राहत मिले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें