फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में बिजली के पोल से टकराई कार, तीन दुकानों में घुसी; लाखों का नुकसान

अंबेडकरनगर में जहांगीरगंज क्षेत्र के नरियांव बावली चौक पर देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले बिजली के पोल से टकराई और फिर तीन दुकानों में जा घुसी। हादसे में दुकानों को करीब चार लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों ने कार सवारों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब व्यस्त बावली चौक से तेज रफ्तार कार गुजर रही थी। अनियंत्रित कार पहले विद्युत पोल से टकराई और फिर जगदंबा मोदनवाल, शिवप्रसाद मोदनवाल तथा अवनीश निषाद की दुकानों में घुस गई। हादसे में दुकानों का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि कार चालक नशे में था और उसके साथ एक युवती भी मौजूद थी। दोनों को पोस्ट ऑफिस जहांगीरगंज का कर्मचारी बताया जा रहा है। घटना के बाद लोगों ने पीछा कर कार सवारों को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दुर्घटना ऐसे स्थान पर हुई जहां पुलिस पिकेट भी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार सवार लोग बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। कार में मौजूद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि चालक और उसके साथ मौजूद युवक को हिरासत में लिया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें