फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में आरटीई के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, तीन चरण में होंगे प्रवेश

अंबेडकरनगर में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जिले में संचालित 832 निजी स्कूलों में करीब 5247 सीटों पर प्रवेश के लिए 2 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। पहला चरण दो फरवरी से 16 फरवरी तक चलेगा। दूसरा चरण 21 फरवरी से सात मार्च तक चलेगा और तीसरा चरण 12 मार्च से 25 मार्च तक चलेगा। आरटीई के तहत प्रवेश लेने वाले सभी बच्चों के दस्तावेज की कॉपी विभाग के वेबसाइट पर भी अपलोड होंगे। संबंधित निजी स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य यूजर आईडी के माध्यम से संबंधित बच्चों के दस्तावेज को चेक भी कर सकते हैं। इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के प्रवेश में पारदर्शिता बनी रहेगी। इसके लिए बीएसए कार्यालय में नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। साथ ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवेदन अधिक से अधिक कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें