यूपी के अंबेडकरनगर में 18 केंद्र पर दो दिन की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा शनिवार को शुरू हुई। कुल 26 हजार अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे। शनिवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से शुरू होना है। इसके लिए सभी केंद्र पर जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दे दिया गया है। पहली पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे तक होगी। ढाई घंटे की दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शुरू होगी। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि केंद्रों पर विशेष निगरानी बरती जा रही है।