फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फंदे से लटका मिला था युवक का शव, ग्रामीणों ने लाश रखकर सड़क की जाम

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Dec 2024 01:41 PM IST

यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव रखकर जलालपुर-बसखारी मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज करने का भरोसा दिलाकर जाम समाप्त कराया। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव का है। फरीदपुर कोड़रा निवासी अखिलेश यादव (21) का शव शुक्रवार के दिन में गांव के निकट पेड़ से लटका मिला था। उसकी पत्नी रेखा ने एक दिन पहले ही पति समेत अन्य ससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। आरोपियों का कहना था कि विवाद सोशल मीडिया के लिए रील बनाने को लेकर हुआ था। इसके बाद रेखा खुद ही चली गई थी। इन सबके बीच युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने रेखा और पुलिसकर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि केस दर्जकर कार्रवाई हो। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर परिजन घर पहुंचे। इसके बाद शनिवार सुबह जाम लगा दिया। कई थानों की पुलिस टीम के साथ सीओ जलालपुर अनूप सिंह मौके पर पहुंचे। समझाया कि केस दर्जकर जांच की जाएगी। इसके बाद लगभग एक घंटे चला जाम समाप्त हो सका।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें