अंबेडकरनगर में महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर में दो यूनिट के साथ जल्द डायलिसिस की सुविधा शुरू होगी। जिला अस्पताल में डायलिसिस कराने वाले मरीजों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे को देखते हुए इसका निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट की ओर से एमआरआई समेत अन्य जांचें पीपीपी मॉडल पर कराई जाएंगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से यह सुविधाएं मुहैया कराने के लिए चिकित्सा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है।