अंबेडकरनगर के जलालपुर में 30 लॉकर के साथ केनरा बैंक की शाखा का शुभारंभ हुआ। दुल्हुपुर बाजार में यह शाखा खोली गई है। लखनऊ अंचल के महाप्रबंधक अजीत कुमार मिश्रा ने फीता काटकर नई शाखा शुभारंभ किया। उन्होंने इस बैंक के बारे में जानकारी साझा की। कहा कि आप सरकार के द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं का लाभ इस बैंक से ले सकते हैं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, जयप्रकाश सिंह, विद्यालय प्रिंसिपल डॉ सुमन सिंह, सहायक महाप्रबंधक केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या के सुधाकर अय्यागारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।