फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में पांच बच्चों की मां ने पति को छोड़ प्रेमी के साथ की शादी

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Dec 2025 06:17 PM IST

यूपी के अंबेडकरनगर में जहांगीरगंज क्षेत्र का प्रेम-प्रसंग का मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। यहां पांच बच्चों की मां ने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी से शादी कर ली। इसके बाद प्रेमी के चली गई। गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। मूल रूप से देवरिया की रहने वाली मुन्नी देवी की शादी हुसेनपुर खुर्द गांव अखिलेश से हुई थी। उनको पांच बच्चे हैं। इसी बीच उसका निखिल (18) से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। निखिल, देवरिया में कबाड़ खरीदने गया था। इसी दौरान दोनों में मुलाकात हुई थी। अब दोनों ने रामनगर बाजार स्थित शिव मंदिर में शादी कर ली। शादी के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रही। हालांकि, प्रेमी निखिल के परिवारीजन शादी से सहमत नहीं नजर आ रहे थे। लेकिन, बेटे की जिद के कारण उनकी एक न चली। प्रेम प्रसंग की यह अनोखी कहानी लोगों की जुबान पर है। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें