अकबरपुर के मोहल्ला मीरानपुर मुरादाबाद में चार बच्चों की सिर कूचकर हत्या करने की आरोपी मां गासिया खातून का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की छह टीमें महिला के मायके पक्ष के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य तमाम बिंदुओं पर छानबीन कर रही हैं। उधर बच्चों के ताऊ सलीम और मुबारक में इस घटना को अंजाम देने में किसी अन्य की भूमिका होने का संदेह भी जताया है।