फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 53 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

अंबेडकरनगर में विकासखंड भियांव के बंदीपुर स्थित जगदेव बाबा सद्भावना मैरिज लॉन में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद रितेश पांडेय और ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने 53 जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए विधि विधान से विवाह संपन्न कराया। नवदंपतियों ने एक दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में शामिल वर वधू और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल रहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह में सहायता उपलब्ध कराना और विवाह समारोह को सम्मानपूर्वक संपन्न कराना है। जलालपुर से 19 बिहार से 17 और जहांगीरगंज से 16 जोड़ों ने इस मुख्यमंत्री वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 60 लोगों ने पंजीकरण कराया था। इस मौके पर उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी जलालपुर शैलेंद्र प्रकाश, खंड विकास अधिकारी भियांव निरंजन प्रकाश विशाल यादव, ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें