फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक आराजी गढ़वा में पानी के लिए कई किलोमीटर का चक्कर लगा रहे ग्रामीण

प्रयागराज के यमुनापार इलाके में शंकरगढ़ क्षेत्र में चक आराजी गढ़वा गांव में पीने के पानी के लिए टैंकर ही एक मात्र सहारा है। ठेकेदार अगर टैंकर से पानी न भेजे तो लोगों को डेढ़ से दो किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ता है। गांव की आबादी करीब पांच हजार है। ज्यादातर आदिवासी और कोल बिरादरी के लोग रहते हैं, जो दिन भर मजदूरी करके परिवार को पालते हैं। पीने के लिए पानी के लिए इन्हें टैंकर के पास खड़ा रहना पड़ता है। पानी खत्म हो जाने पर टैंकर फिर शाम को या दूसरे दिन ही आएगा। ऐसे में यदि पानी की जरूरत पड़ी तो इन्हें डेढ़ से दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें